नई दिल्ली (महामीडिया) फीफा विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में क्रोएशिया ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। खेल के चौथे मिनट में इंग्लैंड के नए डेविड बेखम ने कमाल का गोल किया और ये उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल था। पहले हाफ में इंग्लैंड ने क्रोएशिया पर 1-0 की बढ़त कायम रखी। दूसरे हाफ में क्रोएशिया के इवान पेरिसिक ने गोल कर अपनी टीम का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 90 मिनट का खेल खत्म होने तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम के 19वें मिनट में क्रोएशिया के मांजुकिच ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। अब फाइनल में क्रोएशिया का मुकाबला फ्रांस के साथ होगा।