भोपाल (महामीडिया) 27 जुलाई को पड़ने वाला चंद्रग्रहण सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण होगा। यह चंद्रग्रहण 3 घंटे 55 मिनट का रहेगा। चंद्रग्रहण रात 11 बजकर 54 बजे शुरू होकर रात 3.49 बजे समाप्त होगा। करीब चार घंटे चलने वाले इस ग्रहण का सूतक दोपहर 2.54 बजे प्रारंभ हो जाएगा। चंद्रग्रहण का असर लोगों के ऊपर और जन्म कुंडली में 12 राशियों और ग्रहों पर भी पड़ता है। ज्योतिषशास्त्रीयों का मानना है कि ग्रहों की यह स्थिति देश दुनिया के लिए बहुत अच्छी नहीं है। इससे प्राकृतिक आपदाओं और दुर्घटनाओं में जानमाल का बड़ा नुकसान होने की संभावना है। यह ग्रहण मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन राशि के जातको के लिए शुभ, मिथुन, तुला, मकर, कुंभ राशि वाले जातको के लिए अशुभ, वृषभ, कर्क, कन्या, धनु राशि के जातको के लिए सामान्य फलदायक रहेगा। ग्रहण के समय भोजन और शयन नहीं करना चाहिए। ग्रहण के पूर्व पश्चात दोनों समय स्नान करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस दिन घर में रहकर "ओउम् क्षीरपुत्राय विह्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चंद्र प्रचोदयात्" मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही इस दिन सात अनाज एक साथ मिलाकर दान करना चाहिए। चंद्रग्रहण भारत के अलवा ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोपीय देशों व अंर्टाकटिका आदि देशों में दिखाई देगा।