नई दिल्ली (महामीडिया) आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने मांग को लेकर दिल्ली के आंध्र भवन में चंद्रबाबू नायडू एक दिन की भूख हड़ताल बैठे हैं। सभी विपक्षी दलों ने उनकी इस भूख हड़ताल का समर्थन किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समर्थन का ऐलान किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उनसे मिलने पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह जहां भी जाते हैं झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ हूं। मनमोहन सिंह ने भी नायडू से मुलाकात कर उनके प्रति एकजुटता जाहिर की।