नई दिल्ली (महामीडिया) आज से लेह लद्दाख में तीन दिवसीय 'सिंधू दर्शन उत्सव' का शुभारंभ हो गया है। इस उत्सव का शुभारंभ शे मानला कस्बे में हुआ। इस तीन दिवसीय उत्सव का प्रारंभ पूजा-पाठ के साथ हुआ। इस पर्व में बौद्ध धर्म, सनातन, सिक्ख और अन्य धर्म के लोग शामिल होते हैं और सिंधू की पूजा-अर्चना के साथ ही उसे धन्यवाद देते हैं। यह सांस्कृतिक उत्सव सिंधू नदी के तट पर सभ्यता और संस्कृति के अनोखे संगम को दर्शाता है। इस उत्सव में कई तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों का अयोजन होगा। देश के कोने-कोने से लोग इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए पहुंच रहे हैं। यह उत्सव 14 जून तक चलेगा।
बता दें कि वर्ष 1996 में पहली बार 'सिंधू दर्शन उत्सव' का आयोजन किया गया था। तब से हर साल सिंधू नदी के तट पर इसका आयोजन होता है। इस साल इस पर्व का 22वां साल है।