नई दिल्ली (महामीडिया) संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया। राज्यसभा की कार्रवाही शुरू होने से ठीक पहले जैसे ही राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू सदन में आए तो हर कोई हैरान था। दरअसल उनके साथ खड़े होने वाले मार्शल आज बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिख रहे थे। मार्शल नए रंग की ड्रेस में नजर आए सभापति के साथ खड़े नजर आए।
राज्यसभा के मार्शल की ड्रेस अब बदल गई है। ये ड्रेस कुछ कुछ सेना की ड्रेस जैसी है। हालांकि ये रंग थोड़ा अलग है। राज्यसभा का ये 250 वां सत्र है इस सत्र को खास बनाने के लिए लगता है मार्शल की ड्रेस में भी बदलाव किया गया है।